Breaking News: Latest Updates on [Topic] You Need to Know

Punjab में भीषण बाढ़ का कहर: 23 जिलों के 1650 Gaao प्रभावित, 37 की मौत|

पंजाब इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। लगातार हो रही बारिश, ब्यास, सतलुज, रावी और घग्घर नदियों का बढ़ता जलस्तर, और भाखड़ा, पोंग व रंजीत सागर बांधों से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी राज्य में तबाही का कारण बन गया है। हालात को देखते हुए पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अब तक राज्य के 23 जिलों के 1650 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और 1.75 लाख एकड़ से अधिक खेती की जमीन जलमग्न हो गई है। धान और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में गुरदासपुर (1.45 लाख लोग प्रभावित), अमृतसर (1.17 लाख), फिरोजपुर (39,076), और फाजिल्का (21,500 से अधिक) शामिल हैं। अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता हैं। भारतीय सेना, वायु सेना, BSF, NDRF और कई NGO राहत व बचाव कार्यों में दिन-रात जुटे हुए हैं। राहत शिविर लगाए गए हैं, जहां प्रभावित लोगों को भोजन, दवा और जरूरी मदद दी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने राहत भरी खबर दी है। उनके अनुसार 5 से 8 सितंबर तक बारिश में काफी कमी आने की संभावना है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बढ़े हुए सतलुज नदी के जलस्तर ने पटियाला और जालंधर के गांवों को भी प्रभावित किया है। बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को 7 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है।

HINDI NEWS

Shekh Md Hamid

9/5/20251 min read