Breaking News: Latest Updates on [Topic] You Need to Know

Indigo की दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में यात्री ने की बदसलूकी, पुलिस को saupa gayaa |

1 सितंबर 2025 को दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6571 में एक यात्री को विमान कर्मियों और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एयरलाइन के अनुसार, यात्री शराब के नशे में था और उसकी हरकतों से उड़ान के दौरान अशांति फैली। इंडिगो ने बताया कि तय प्रोटोकॉल के तहत उस यात्री को "अनुशासनहीन" घोषित किया गया और कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करते ही सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "हम 1 सितंबर को दिल्ली से कोलकाता जा रही फ्लाइट 6E 6571 में एक यात्री द्वारा की गई अनुशासनहीन हरकतों से अवगत हैं। वह यात्री शराब के प्रभाव में था और उसने केबिन क्रू के साथ बदसलूकी की व अन्य यात्रियों को परेशान किया। तय नियमों के अनुसार, उसे अनुशासनहीन घोषित कर सुरक्षा के हवाले कर दिया गया।" इंडिगो ने यह भी दोहराया कि वह अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। "इंडिगो किसी भी तरह के अशोभनीय या अपमानजनक व्यवहार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाता है। हम सभी यात्रियों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं," प्रवक्ता ने कहा।

HINDI NEWS

Shekh Md Hamid

9/3/20251 min read